Showing posts with label Inspiration. Show all posts
Showing posts with label Inspiration. Show all posts

Sunday, June 24, 2007

Inspiration

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती

नन्हीं चिटीं जब दाना लेकर चलती है
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है
चढ़ कर गिरना, गिरकर चढ़ना ना अखरता है
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है
जा जा कर खाली हाथ लौट आता है
मिलते ना सहज मोती पानी में
बहता दूना उत्साह इसी हैरानी में
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती

असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो
क्या कमी रह गयी देखो और सुधार करो
जब तक ना सफल हो नींद चैन को त्यागो
तुम संघर्षों का मैदान छोड़ मत भागो
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती

----- सुर्य कान्त त्रिपाठी 'निराला'


This is one of the most inspirational poem written by great 'Suryakant Tripathi "Nirala"'. I murmur this song when i fail in doing something. This poem gives me lots of courage and desire to go for it again.